कौशाम्बी, जुलाई 31 -- Kausambi News: टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान अंतर्गत उप जिलाधिकारी मंझनपुर राजकुमार मौर्य ने शुक्रवार को ग्राम जुगराजपुर में कैंप आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम की मदद से भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। कैंप में उन्होंने सबसे पहले शिकायतकर्ता देवांकांत त्रिपाठी की शिकायत पर गांव स्थित चकमार्ग की पैमाइश कराया। इसके बाद उसका चिन्हांकन कराते हुए सुरक्षित कराकर लोगों को हिदायत दिया कि अब कोई भी चकमार्ग पर कब्जे का प्रयास नहीं करेगा। इसी प्रकार शिकायतकर्ता विजय शंकर त्रिपाठी की शिकायत पर दूसरे चकमार्ग की पैमाइश कर चिन्हांकन कराते हुए सुरक्षित कराया। कैंप के अंत में उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से आवाहन किया कि वह कहीं भी च...