Kausambi News: एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय पचासा का किया निरीक्षण
कौशाम्बी, सितम्बर 16 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पचासा का बुधवार को उपजिलाधिकारी सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं के साथ बच्चों की शैक्षिक योग्यता भी परखी। एसडीएम ने सबसे पहले विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था का जायजा लिया।इसके बाद उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से हिंदी, गणित समेत अन्य विषयों से जुड़े सवाल पूछे। कई बच्चों से उनकी पाठ्य पुस्तकों के पाठ पढ़वाकर उनके पढ़ने और समझने की क्षमता को भी परखा। सवाल जवाब के दौरान कुछ बच्चे गणित के सवालों में कमजोर मिले। इस पर एसडीएम ने शिक्षकों को गणित विषय पर विशेष ध्यान देने तथा बच्चों को सरल एवं रुचिकर तरीके से पढ़ाने के निर्देश दिए। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.