कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- Kausambi News: लगातार हो रही बारिश से सिराथू तहसील क्षेत्र के छेरहा गांव में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। गांव के रास्तों पर पानी भर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बदबूदार पानी से संक्रमण फैलने का डर भी ग्रामीणों को सता रहा था। ग्रामीणों ने समस्या की शिकायत उप जिलाधिकारी सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने मिट्टी डलवाकर समस्या दूर कराई। छेरहा गांव में जलभराव की समस्या उत्पन्न होने पर ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम सिराथू से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को नायब तहसीलदार विनय कुमार राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से समस्या के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद जेसीबी की मदद से मिट्टी खोदवाकर जलनिकासी का ...