Kausambi News: एसडीएम के डिजिटल हस्ताक्षर से दास्तावेज जारी करने के मामले में जांच शुरू
कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- Kausambi News: सदर तहसील एसडीएम के डिजिटल हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर आदेश जारी किए जाने के मामले में जांच तेज हो गई है। मामले की जांच डीएम ने एडीएम शालिनी प्रभाकर को सौंपा है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आरोपी पेशकार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सदर एसडीएम पेशकार कमलेश कुमार पर आरोप है कि तीन माह पुराने एक मामले में उन्होंने एसडीएम के डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग किया है। पश्चिमशरीरा क्षेत्र के अंसार बनाम राज्य सरकार प्रकरण में तलाबी और भूमिधरी से संबंधित आदेश एसडीएम के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी हुआ था। प्रकरण की जानकारी सामने आने पर एसडीएम राज कुमार मौर्य ने पूछताछ शुरू की। प्रकरण डीएम डॉ. अमित पाल तक पहुंचा तो उन्होंने मामले की जांच एडीएम शालिनी प्रभाकर को सौंप दी है। जांच में आदेश जारी होने की परिस्थितियों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.