Kausambi News: एसडीएम का आदेश नहीं मान रहे पीडब्ल्यूडी अफसर
कौशाम्बी, जुलाई 31 -- Kausambi News: क्षेत्र के हिनौता बाजार की सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है। पिछले दिनों मामला सुर्खियों में आया तो एसडीएम मंझनपुर राजकुमार मौर्य ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को आदेश दिया था कि जल्द से जल्द गड्ढ़ों को भरवा दिया जाएगा। आरोप है कि अभी तक विभागीय अफसरों ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। जिसके परिणाम स्वरूप अब भी रोड की स्थिति जस का तस बनी हुई है। नतीजतन आए दिन बुजुर्ग, स्कूली छात्र गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। बाजार के व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। व्यापारियों ने समस्या का समाधान नहीं कराए जाने पर आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.