Kausambi News: एसएजीएम स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
कौशाम्बी, अगस्त 14 -- Kausambi News: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एसएजीएम कान्वेंट स्कूल गनपा कड़ा के बच्चों ने शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा गुलामीपुर जीटी रोड होते हुए आरकेबीके पेट्रोल पंप तक पहुंची। इस दौरान जय हिंद व भारत माता के जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुईं। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों पर बच्चे उत्साह के साथ झूमते नजर आए। पूरे रास्ते देशभक्ति का माहौल बना रहा। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सैनी थाना पुलिस का भारी पुलिस बल तैनात रहा पुलिसकर्मियों ने यात्रा के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। यह भी पढ़ें- Gangapar News: ऐक्सेस इंटरनेशनल सैनिक स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.