कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- Kausambi News: करारी, हिन्दुस्तान संवाद। मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा के दम पर डॉ. रिजवी कॉलेज ऑफ लॉ, करारी के छात्र आफताब हुसैन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के छात्र आफताब का अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। चार जिलों के करीब 650 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए उन्होंने टीम में जगह बनाई है।फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और प्रयागराज के महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आफताब ने अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुहम्मद जफर, प्रबंधक कर्रार हुसैन उर्फ राशिद रिजवी ने आफताब के चयन पर खुशी जताई है।

हिंदी ...