Kausambi News: एमआरएफ सेंटर में नगर पंचायत कर्मचारियों पर हमला, वाहनों में तोड़फोड़
कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- Kausambi News: नगर पंचायत चरवा के वार्ड संख्या-09 सरदार पटेल नगर स्थित एमआरएफ सेंटर पर रविवार दोपहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कूड़ा लेकर पहुंचे नगर पंचायत कर्मचारियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि विरोध कर रहे लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए पथराव कर सरकारी वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है। नगर पंचायत कर्मचारियों के अनुसार, रविवार को कर्मचारी प्रतिदिन की तरह विभिन्न वार्डों से कूड़ा संग्रह कर वार्ड संख्या- नौ सरदार पटेल नगर स्थित एमआरएफ सेंटर ले जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर को पहाड़पुर मजरा के कुछ लोग वहां पहुंच गए और कूड़ा एमआरएफ सेंटर में न डालने की बात कहने लगे। कर्मचारियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.