कौशाम्बी, जुलाई 15 -- Kausambi News: मंझनपुर। सिराथू के सराय निवासी युवक को साइबर शातिरों ने एपीके फाइल भेजकर ठग लिया। एपीके फाइल इंस्टाल होते ही शातिरों ने उसके खाते से ढाई लाख रुपये पार कर दिए। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।सराय मोहल्ला निवासी मशरूर अहमद पुत्र अब्दुल समी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके मोबाइल पर एपीके फाइल भेजी गई थी। इसके बाद एक व्यक्ति ने फोन किया कि आपका आधार अपडेट होना है। आपके व्हाटसएप पर लिंक भेजा गया है, इसे इंस्टाल कर लिजिए, इससे आधार, बैंक वेरीफिकेशन व एटीएम आदि सब अपडेट हो जाएगा। जैसे ही मशरूर ने एपीके फाइल को इंस्टाल किया, उसका बैंक खाता हैक कर लिया गया, इसके बाद खाते से ढाई लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। यह भी पढ़ें- Deogarh News: हार्डवेयर दुकानदार से 25 हजार की साइबर ठगी, शिकायत ज...