Kausambi News: एनएच-19 के गड्ढों से बाइक अनियंत्रित, युवक का पैर टूटा
कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर ओवरब्रिज के पास शनिवार शाम एनएच-19 पर बने गड्ढों के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उसपर सवार शहबाज (22) निवासी झंडापुर थाना कोखराज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट लगने से हड्डी बाहर निकल आई। बाइक पर सवार 10 वर्षीय जसमीर पुत्री फुरकान निवासी सिपाह मजरा घोसियाना थाना कड़ाधाम भी घायल हो गई। वह मामू शहबाज के साथ ननिहाल झंडापुर जा रही थी। सूचना पर थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस में देरी होने पर उन्होंने वाहन रुकवाकर दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.