Kausambi News: एक ही रात में तीन घरों में चोरी, लाखों के जेवरात पार
कौशाम्बी, अक्टूबर 18 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पन्नोई गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोर तीनों घरों से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने और सामान बरामद कराने की मांग की है। पन्नोई गांव निवासी राकेश कुमार के घर से चोर सोने का लॉकेट, सोने की चेन और बच्चों के चांदी के आभूषण समेत अन्य जेवरात उठा ले गए। चोर घर में रखा संदूक खेत में ले गए और उसे तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। बाद में खेत में टूटा संदूक और कपड़े पड़े मिले। इसी गांव के रामदास पुत्र साहबदीन के घर में भी चोरों ने हाथ साफ किया। उनके घर से पायल, चेन और अन्य आभूषण के साथ करीब 15 हजार रुपये नकद चोरी हो गया। वहीं रामजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.