Kausambi News: एक हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज, गंभीर भर्ती
कौशाम्बी, जुलाई 5 -- Kausambi News: जिले के 33 ग्रामीण और तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान एक हजार से भी ज्यादा मरीजों का इलाज किया गया। गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जरूरतमंदों की आभा आईडी व गोल्डेन कार्ड बनाए गए। मेले में डायबिटीज एवं हाइपरटेंशन के मरीजों की भी अच्छी खासी संख्या पहुंची। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्योहर, जुगराजपुर व कनैली पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों-तीमारदारों से समस्याओं के बाबत जानकारी ली। चिकित्सकों को बाहर की दवाएं नहीं लिखने का आदेश दिया। कहा कि मरीजों की खून आदि की जांच सरकारी लैब में ही कराई जाए। सीएमओ ने बताया कि मेले की सफलता के लिए 51 चिकित्सा अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.