कौशाम्बी, अगस्त 27 -- Kausambi News: पश्चित शरीरा के पजौहा नाथ शिव मंदिर में एक माह से चल रहे श्री रामचरितमानस पाठ का गुरुवार 27 अगस्त को विधि-विधान एवं भक्तिमय वातावरण के बीच समापन हुआ। इस अवसर पर पूर्णाहुति हवन एवं विशेष पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। पूर्णाहुति के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण एवं ग्रामवासी मंदिर परिसर में पहुंचे और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना एवं हवन में भाग लिया। माह भर से चल रहे श्री रामचरितमानस पाठ समान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ हवन में आहुति देकर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूर्णाहुति हवन के पश्चात कन्या पूजन का आयोजन किया गया। भक्तों ने श्रद्धा के साथ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्रामवासियों ...