कौशाम्बी, जुलाई 12 -- Kausambi News: पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्रांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकास खंड कड़ा परिसर में रविवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक दिनकर कुमार विद्यार्थी ने पौधारोपण कर अभियान को गति प्रदान की और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। परियोजना निदेशक ने कहा कि पौधारोपण केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प ले तो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरित भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: वृक्ष बनने तक...