कौशाम्बी, जुलाई 26 -- Kausambi News: नगर पंचायत दारानगर-कड़ा धाम निवासी प्रसिद्ध मिश्रा एक टीवी चैनल के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को किसी ने इंटरनेट मीडिया में एआई से एडिट की गई उनकी फोटो प्रसारित कर दी। पीड़ित के मुताबिक, फोटो में उनको अवैध शस्त्र लहराते हुए दिखाया गया है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर जांच कराई जा रही है। जल्द ही दोषी की पहचान की उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...