Kausambi News: एंबुलेंस की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध घायल
कौशाम्बी, अक्टूबर 15 -- Kausambi News: पश्चिम शरीरा नहर के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने साइकिल सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सरसवां के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान कुम्हियावां निवासी राम सजीवन (75) के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक एंबुलेंस लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। इसके बाद चालक घायल वृद्ध को लेकर अस्पताल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.