कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के म्योहर (नौबस्ता) निवासी पप्पू पुत्र शिवशंकर सरोज ने बताया कि पड़ोसी फूलचंद्र ने उसकी नाली का पाइप तोड़ दिया था। 27 अक्तूबर की शाम इसका उलाहना देने पर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने पिता बनाफर सरोज, मां निर्मला व परिवार के बुधराम के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी निशा और बेटे शनि को भी पीटा। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। इलाज कराने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...