कौशाम्बी, जुलाई 14 -- Kausambi News: जिले में धान की रोपाई के समय उर्वरक संकट और पेट्रोल में इथेनाल मिलावट के विरोध में मंगलवार को अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ताओं ने डायट मैदान में प्रदर्शन किया। नारेबाजी के साथ किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एसपी वर्मा को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष किसान मंच सुभाष चंद्र पटेल ने किया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: किसानों को पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराए सरकारप्रदर्शन के नारे प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने किसानों को खाद उपलब्ध कराने, खाद संकट खत्म करने और इथेनाल मिलावट पर रोक लगाए जाने को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सहकारी समितियों पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध नहीं होने स...