कौशाम्बी, सितम्बर 20 -- Kausambi News: रविवार को उमसभरी गर्मी के दौरान मुख्यालय मंझनपुर के डीएम आवास फीडर की बिजली आपूर्ति रह-रहकर दोपहर 12 से शाम पौने छह बजे तक बाधित होती रही। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान उपभोक्ता पसीने से तर-बतर नजर आये। जब मुख्यालय मंझनपुर का यह हाल है तो जिले के अन्य कस्बों व गांवों की स्थिति क्या होगी सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। बरसात का मौसम बंद होने के बाद हो रही तल्ख धूप के कारण दो दिनों से उमस का प्रकोप बढ़ गया है। उमस बढ़ते ही लोग एक बार फिर कूलर-पंखों के बगैर नहीं रह पा रहे हैं। ऐसे में बिजली कटौती उपभोक्ताओं के लिए कोढ़ में खाज का काम कर रही है। मुख्यालय मंझनपुर में रविवार दोपहर 12 से शाम पौने छ: बजे तक बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होती रही। यूं कहें कि छ: घंटे के भीतर लगभग दस बार बिजली आपूर्ति बाधित ...