कौशाम्बी, जुलाई 3 -- Kausambi News: विद्युत उपकेंद्र अर्का फतेहपुर के लोही-घूरी गांव की विद्युत आपूर्ति बीते चार दिनों से ठप है। महज फ्यूज की खराबी ठीक नहीं होने पर गुरुवार रात ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। अंधेरे में सड़क पर उतरकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई निशार अहमद व एसडीओ विनय सिंह के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। अर्का फतेहपुर सब स्टेशन से 2200 की आबादी वाले गांव लोही-घूरी को विद्युत आपूर्ति दी जाती है।

ग्रामीणों की शिकायतें ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले चार दिनों से फ्यूज खराब होने के कारण बिजली गुल है। उमस भरी गर्मी और अंधेरे से परेशान ग्रामीण रात करीब 10 बजे घरों से निकलकर सड़क पर उतर आए और विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिनों से जेई और बिजली कर्मचारियों से शिकायत की जा रह...