कौशाम्बी, अगस्त 13 -- Kausambi News: उच्च प्राथमिक विद्यालय कायमपुर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन गुरुवार को हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में किया गया। इस दौरान पूरा गांव हाथों में तिरंगा लिए बच्चों भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के अध्यापकों, बच्चों, अभिभावकों, रसोइयों तथा ग्रामसभा के संभ्रांत नागरिकों एवं ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों के हाथों में लहराता राष्ट्रीय ध्वज और उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा के माध्यम से गांव के लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: महेशपुर भाजपा मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा महेशपुर...