Kausambi News: ई-रिक्शा पलटा, पिता-पुत्र जख्मी
कौशाम्बी, अक्टूबर 14 -- Kausambi News: कौशाम्बी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मझियारी चक ऐलई रोशन मजरा दुल्हनियापुर निवासी सिपाही लाल ने बताया कि 12 अक्तूबर की सुबह वह और उसका बेटा विकास मजदूरी करने प्रयागराज जा रहे थे।गांव के मोड़ पर खड़े होकर साधन का इंतजार करने लगे। तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। इसके बाद रिक्शा पलट भी गया। हादसे में पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आईं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.