कौशाम्बी, अक्टूबर 7 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के खोंपा गांव निवासी विजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 29 सितंबर की सुबह कौशाम्बी किला परिसर से उसका ई-रिक्शा चोरी हो गया था। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिक्शा बरामद कर लिया, लेकिन मुकदमा नहीं कायम किया गया था। मंगलवार को मुकदमा कायम कर चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनका चालान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...