Kausambi News: ई-कचरा प्रबंधन के प्रति बच्चों को किया जागरूक
कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- Kausambi News: विकास खंड नेवादा के प्राथमिक विद्यालय मखदूमपुर में सपोर्टिव सुपरविजन के दौरान स्पेशल कैंपेन-60 के तहत बच्चों को कचरा और ई-कचरा प्रबंधन की जानकारी दी गई। डायट मेंटर डॉ. देवेश के नेतृत्व में प्रधानाध्यापक शिवाली सिंह और शिक्षकों ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बच्चों को बताया गया कि किस रंग के डस्टबिन में किस प्रकार का कचरा डालना चाहिए। साथ ही ई-कचरे के दुष्प्रभाव और उसके सुरक्षित निस्तारण के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक शिवाली सिंह ने कक्षा चार के बच्चों को बायो क्लब के अंतर्गत रोचक गतिविधियां कराईं। गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और कचरे के उचित प्रबंधन का महत्व समझाया गया। यह भी पढ़ें- Nawada News: जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में ई-कचरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.