Kausambi News: ईयरफोन का अधिक इस्तेमाल बिगाड़ रहा कानों की सेहत
कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- Kausambi News: मोबाइल पर लगातार बातचीत, गाने सुनने और वीडियो देखने के लिए ईयरफोन का बढ़ता इस्तेमाल लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। मेडिकल कॉलेज के नाक, कान और गला विभाग की ओपीडी में रोज 20 से अधिक मरीज कान से जुड़ी परेशानियों का इलाज कराने पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञ मरीजों का उपचार करने के साथ ही उन्हें ईयरफोन के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों के अनुसार, ईयरफोन का इस्तेमाल करते समय लापरवाही से बचना जरूरी है। खासकर लंबे समय तक लगातार ईयरफोन लगाए रखना और तेज आवाज में सुनना कानों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसके बावजूद युवा और अन्य आयु वर्ग के लोग मोबाइल पर घंटों ईयरफोन लगाकर समय बिताते हैं। धाता रोड निवासी पवन केसरवानी और अनिल कुमार साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.