कौशाम्बी, अगस्त 28 -- Kausambi News: मनौरी गांव स्थित पंचायती बड़ा इमामबाड़ा में गुरुवार रात जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी के मौके पर भव्य जलसे और नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में नबी-ए-करीम हजरत मोहम्मद मुस्तफा (स.) और अहले बैत की शान में नात, मनकबत और तकरीरें पेश की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरआन से हुई। इसके बाद नातख्वां और शायरों ने अपने कलाम पेश कर महफिल को रूहानी बना दिया। जलसे की निजामत शाहबान रजा प्रतापगढ़ी ने की। शायर हाफिज यूसुफ, शाहिद रजा वहीदी बनारसी और शकलैन मुश्ताक इलाहाबादी ने अपने कलाम से मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शायरों ने नबी की सीरत, इंसानियत, भाईचारे और मोहब्बत के पैगाम को पेश किया। बिहार ...