Kausambi News: ईडब्ल्यूएस रिपोर्ट विवाद: लेखपाल से मारपीट के आरोप में अधिवक्ता पर मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी, जुलाई 29 -- Kausambi News: तहसील चायल परिसर में ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की रिपोर्ट लगाने को लेकर मंगलवार को हुए विवाद के मामले में पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेखपाल की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, अभिलेख फाड़ने और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। चायल तहसील के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के लेखपाल राजेश्वर सिंह ने पिपरी थाने में दर्ज कराई गई तहरीर में आरोप लगाया कि मंगलवार दोपहर वह तहसील परिसर में बैठक के बाद एसडीएम कार्यालय से रियल टाइम खतौनी के प्रपत्र लेने जा रहे थे। इसी दौरान अधिवक्ता प्रशांत मिश्र ने अपने रिश्तेदार के ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र में रिपोर्ट लगाने का दबाव बनाया। यह भी पढ़ें- लेखपालों पर मारपीट और लूट का आरोप, अधिवक्ताओं की हड़ताल लेखपाल के अनुसार, संबंधित मामला उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.