कौशाम्बी, जुलाई 11 -- Kausambi News: प्रयागराज के कोरांव निवासी पवन कुमार पुत्र धर्मराज सिंह ने बताया कि वह कोटक महिंद्रा बैंक में बीआरओ के पद पर तैनात है और ऋण की वसूली का काम करता है। पीड़ित के मुताबिक, गुरुवार को संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजिहिनी गांव में वसूली के लिए गया था। वहां कर्जदार रीता देवी के पति अमित कुमार से दो हजार रुपये ईएमआई मांगा। इसे लेकर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...