Kausambi News: इलेक्ट्रिक की दुकान से चोरी मामले में मुकदमा
कौशाम्बी, जुलाई 12 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र राजाराम ने बताया कि उसने स्थानीय चौराहे पर इलेक्ट्रिक की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार की रात ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर दुकान से 35 किलो कॉपर व पांच किलो सिल्वर की तार उठा ले गए थे। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विकास सिंह ने जल्द ही घटना का खुलासा कराने की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ताला तोड़कर मोटर वाइंडिंग की दुकान में हजारों की चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.