Kausambi News: इलेक्ट्रिक की दुकान में आग, चार लाख का नुकसान
कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- Kausambi News: सिराथू क्षेत्र के पहाड़पुर कोदन गांव निवासी अमित कुमार साहू ने गांव के चौराहे पर इलेक्ट्रिक उपकरणों की दुकान खोल रखी है। गुरुवार देर शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। कुछ देर बाद शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा इलेक्ट्रिक उपकरण समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर पीड़ित अमित कुमार भी मौके पर पहुंच गया। पीड़ित के मुताबिक आग में करीब चार लाख रुपये कीमत का सामान जलकर बर्बाद हो गया। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है। पीड़ित ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.