कौशाम्बी, जुलाई 20 -- Kausambi News: मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के क्रम में सोमवार को डीएम के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी भरत मिश्र ने इमामगंज, भरवारी बाजार में छापेमारी कर नमूने जुटाए। इतना ही नहीं उन्होंने एक प्राथमिक विद्यालय से मध्यान्न भोजन का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। जिलेवासियों की सेहत को सुरक्षित रखने को लेकर डीएम डॉ. अमित पाल काफी संजीदा हैं। उन्होंने जिले की खाद्य सुरक्षा टीम को मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी करते रहने का निर्देश दे रखा है। इसलिए सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी भरत कुमार मिश्र ने इमामगंज स्थित यादव स्वीट हाउस से खोया का नमूना लिया। वह भरवारी नई बाजार भी पहुंचे और भगवानदास डेयरी से घी एवं पनीर का नमूना लिया। यहीं स्थित एसके डेयरी से ...