Kausambi News: इमली गांव के दंगल में आकाश ने अकुल को चित कर जीती बाइक
कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- Kausambi News: नेवादा विकास खंड के इमली गांव के ऐतिहासिक मैदान में शनिवार को आयोजित विशाल दंगल में पहलवानों ने अपनी ताकत और कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों के बीच कुल 22 कुश्तियां हुईं। अंतिम और निर्णायक मुकाबले में सुजातपुर-बमरौली के आकाश ने फतेहपुर के अकुल को चित कर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही आकाश ने पुरस्कार में रखी हीरो सीडी डीलक्स बाइक पर कब्जा जमा लिया। दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्म नारायण मौर्य की उपस्थिति में हुआ। फाइनल मुकाबले में आकाश और अकुल के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे पर दांव-पेच आजमाए। अखाड़े के चारों ओर मौजूद दर्शक मुकाबले का रोमांच देखते रहे। आखिरकार आकाश ने शानदार दांव लगाकर अकुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.