कौशाम्बी, अगस्त 4 -- Kausambi News: पैमाइश के दौरान लेखपाल के साथ हुई अभद्रता का मामला गरमा गया है। मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तो केस दर्ज ही कर लिया है। कोतवाल ने धरना-प्रदर्शन करने वाले चार लेखपाल समेत दस अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी मुकदमा कायम करा दिया है। लेखपाल संघ अध्यक्ष को भी आरोपी बनाया गया है। इसकी भनक लगते ही लेखपाल आग बबूला हो गए हैं। मंगलवार को देर शाम तक वह एसडीएम व तहसीलदार के साथ बैठक करते रहे। टेवां निवासी शंभू नाथ प्रसाद ने जमीन संबंधी एक मामले को लेकर अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया था। मंझनपुर एसडीएम राजकुमार मौर्य के आदेश पर सोमवार सुबह हलका लेखपाल बसंत कुमार बीट आरक्षी अरुण यादव के साथ इसकी जांच करने गए थे। आरोप है कि शिकायतकर्ता के विपक्षी राजेश पांडेय व उनके भतीजे ने लेखपाल के साथ गाली-गलौज करते हुए ...