कौशाम्बी, अगस्त 8 -- Kausambi News: एसपी सत्यनारायण प्रतापत के निर्देश व क्षेत्राधिकारी यातायात भैया संतोष कुमार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफि पुलिस लगातार प्रभावी चेकिंग अभियान चला रही है। शनिवार को भी अभियान जारी रहा। इस दौरान इंटरसेप्टर बाइक के जरिए मंझनपुर चौराहा सहित अन्य मुख्य मार्गों और चौराहों पर तेज गति, खतरनाक व लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की निगरानी कर चालान काटे गए। वाहन चालकों को हेलमेट-सीट बेल्ट पहनने, निर्धारित गति सीमा में चलने, मोबाइल इस्तेमाल व नशे में गाड़ी न चलाने की सलाह दी गई। एसपी ने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूकता के साथ कार्रवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: लापरवाही बरतने पर सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, किए 233 चालान

हिंदी हिन्द...