कौशाम्बी, जुलाई 29 -- Kausambi News: आषाढ़ी पर्व पर बुधवार को जिलेभर में आम की बिक्री खूब हुई। आम के दाम ने लोगों को चौंकाया। परंपरा निभाने को मजदूर से लेकर नौकरी-पेशा वाले लोगों ने भी आम की खरीदारी की। पर्व पर फजली आम 120 से 150 रुपये प्रति किलो तथा चौसा आम 170 से 200 प्रति किलो तक बिका। आषाढ़ी के दिन परिवार के साथ आम खाने से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना पूरी होती है। इसी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा के कारण हर वर्ष इस दिन आम की मांग अचानक बढ़ जाती है। इस बार भी व्यापारियों और बाग मालिकों ने सीजन समाप्ति के समय बढ़ी मांग का लाभ उठाते हुए अच्छी बिक्री की। फरीदागंज निवासी बाग मालिक मनीष सहगल ने बताया कि उनके बाग के फजली आम की विशेष मांग रहती है। एक-एक आम का वजन लगभग एक किलो तक होता है। स्वाद में बेहद मीठा होने और रेशा कम होने के कारण दूर-द...