Kausambi News: आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे जवान का भव्य स्वागत
कौशाम्बी, जुलाई 26 -- Kausambi News: चायल तहसील के निजामपुर पुरैनी गांव निवासी शिवलाल कुमार पुत्र धर्मपाल पासी इंडियन आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर रविवार को गांव पहुंचे। उनके स्वागत में परिजनों और ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर अभिनंदन किया। गांव में खुशी का माहौल रहा। पावर हाउस से गांव तक डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। किसान पिता धर्मपाल ने बेटे को सेना की वर्दी में देखकर गर्व व्यक्त किया। शिवलाल ने बेंगलुरु, उत्तराखंड और झारखंड स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद घर वापसी की है। ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.