Kausambi News: आर्थिक तंगी न्याय में नहीं बनेगी बाधा : डॉ. नरेंद्र
कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- Kausambi News: आर्थिक तंगी या सामाजिक स्थिति किसी के न्याय पाने में बाधा नहीं बननी चाहिए। समाज के गरीब, कमजोर और वंचित वर्गों को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना ही विधिक सेवा दिवस का मुख्य उद्देश्य है। यह बातें रविवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर ग्राम पंचायत पहाड़पुर सुधवर में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में डॉ. नरेंद्र दिवाकर ने कहीं। उन्होंने बताया कि हर साल नौ नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है। विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के तहत पात्र लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता और अधिवक्ता उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इस दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न और समान पारिश्रमिक से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Munger News: विधिक सेवा दिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.