कौशाम्बी, सितम्बर 13 -- Kausambi News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसवां में रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्र के 52 मरीजों की जांच और उपचार किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक आरोग्य मेले के अलावा सामान्य दिनों में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और जोड़ों के दर्द की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंच गई है। वहीं, फंगल इंफेक्शन के मरीज भी बढ़े हैं। एमओआईसी डॉ. प्रसून जायसवाल ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीवर के मरीज बढ़ रहे हैं। जांच के बाद मरीजों को दवा दी जा रही है और सावधानी बरतने की सलाह भी दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...