Kausambi News: आरोग्य मेले में डायबिटीज, हाईपरटेंशन व बुखार के मरीजों की उमड़ी भीड़
कौशाम्बी, अगस्त 2 -- Kausambi News: जिले के 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुखार, शुगर और बीपी के मरीजों की भीड़ रही। मेले में कुल 1002 मरीजों का उपचार हुआ, जबकि जांच में मिले तीन गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौसपुर, सरसवां और कोखराज पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें ब्लॉक स्तरीय अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। मेले के संचालन के लिए 50 चिकित्साधिकारियों और 132 मेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। स्वास्थ्य जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.