कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में घर के सामने स्नानागार का निर्माण कराने का विरोध करने पर देवर-भाभी की पिटाई की गई। पीटने का आरोप छुट्टी लेकर घर आए सिपाही व उसके भाइयों पर है। पिटाई का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ है। हालांकि, हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरक्षी समेत दो आरोपियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई कर दी है। शहजादपुर गांव की ज्ञानमती पत्नी भारत लाल मौर्य ने बताया कि रविवार की सुबह पड़ोसी सगे भाई रामू मौर्य, सुनील मौर्य व श्यामू मौर्य उसके घर के सामने स्नानागार का निर्माण करा रहे थे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: निर्माण के विरोध पर देवर-भाभी को पीटा विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरो...