Kausambi News: आरक्षण घोटाले के खिलाफ जनचेतना महायज्ञ आज
कौशाम्बी, अक्टूबर 23 -- Kausambi News: जनहित संकल्प पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को आरक्षण घोटाले के खिलाफ जनचेतना महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शनिवार सुबह 11 बजे खास चायल में ग्राम न्यायालय के बगल में आयोजित होगा। इसमें एससी, एसटी और ओबीसी की 50 हजार से अधिक आरक्षित नौकरियों में कथित आरक्षण घोटाले की सीबीआई जांच, दोषी अधिकारियों को सजा, बैकलॉग पदों पर नियुक्ति और आरक्षण निगरानी आयोग के गठन की मांग उठाई जाएगी। कार्यक्रम में पार्टी के संस्थापक डॉ. आरएस पटेल समेत अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। इसकी जानकारी विधानसभा प्रभारी इंजीनियर गोविंद सिंह पटेल ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.