कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। जिला पंचायत के वार्ड नंबर 11 में रामपुर धमावा से भटपुरवा गांव को जोड़ने के लिए करीब 12 लाख रुपये की लागत से बन रही 170 मीटर आरआरसी सड़क के निर्माण में ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। बुधवार दोपहर ग्रामीणों की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल अग्निहोत्री मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में कई अनियमितताएं मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गिट्टी की पर्याप्त परत नहीं डाली जा रही है और मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। सदस्य प्रतिनिधि ने मौके से ही जेई अरुण कुमार से मामले की शिकायत की। उन्होंने कहा कि जब तक निर्माण कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पूरी ...