Kausambi News: आरआरसी पर लटक रहा ताला, कचरा प्रबंधन व्यवस्था ठप
कौशाम्बी, जुलाई 29 -- Kausambi News: कौशाम्बी ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोपसहसा में लाखों रुपये की लागत से निर्मित आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) लंबे समय से बंद पड़ा है। सेंटर के मुख्य गेट पर ताला लटकने से गांव में कचरा प्रबंधन व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। इसके चलते जगह-जगह कूड़े के ढेर लग रहे हैं, जिससे गंदगी फैलने के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। गोपसहसा गांव में लाखों रुपयों की लागत से आरआरसी का निर्माण कराया गया है। ग्रामीणों ने राहत महसूस किया था कि अब गांव में कहीं भी गंदगी नहीं रहेगी। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण यह केवल शोपीस बनकर रह गया है। नियमित संचालन न होने से कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण नहीं हो पा रहा है और लोग मजबूर होकर खाली स्थानों व सड़कों के किनारे कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे गांव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.