Kausambi News: आरआरसी और सबमर्सिबल पंप में तोड़फोड़ का आरोप
कौशाम्बी, अगस्त 18 -- Kausambi News: नेवादा विकास खंड के भोपतपुर उपरहार में ग्रामसभा की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और ग्राम प्रधान के साथ गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप दबंगों पर लगा है। ग्राम प्रधान ने रावतपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एयरपोर्ट थाने के भोपतपुर ग्राम प्रधान विजय बहादुर ने बताया कि ग्रामसभा के आरआरसी परिसर में लगा सबमर्सिबल पंप गांव के लोगों की सुविधा के लिए लगाया गया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने पंप को नुकसान पहुंचाया। सबमर्सिबल पंप की केबल और पानी की पाइप आदि को तोड़ दिया गया। परिसर में लगे गेट का ताला भी तोड़ दिया गया। प्रधान का आरोप है कि घटना का विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज की और धमकी भी दी। ग्राम प्रधान ने चौकी रावतपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.