कौशाम्बी, जुलाई 8 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। सिराथू कस्बे के जानकीपुर मोहल्ला निवासी रामेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि 30 जून की रात वह एक पारिवारिक आयोजन में शामिल होकर घर जा रहे थे। घर से कुछ दूर पहले तीन अज्ञात युवक खड़े थे। इनको देखकर अनहोनी की आशंकावश पीड़ित तेजी से घर तक पहुंच गया।घर के सामने एक अन्य युवक भी खड़ा था। तब तक पहले खड़े तीनों युवक भी वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगे। शोर मचाने पर चारों आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। मामले की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...