कौशाम्बी, अक्टूबर 23 -- Kausambi News: एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के समीप शुक्रवार सुबह अनियंत्रित आयल टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के दाएं पैर टूट गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हटवा गांव निवासी मो. असद पुत्र मो. साबिर शुक्रवार सुबह अपने साथी अब्दुल रहमान पुत्र मो. यूसुफ के साथ बाइक से तिल्हापुर मोड़ बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के समीप पहुंचे, सामने से आ रहे अनियंत्रित आयल टैंकर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोग...