कौशाम्बी, अगस्त 21 -- Kausambi News: विकास खंड सिराथू के राला गांव स्थित एक कुंआ के बगल की जमीन गुरुवार को दस फिट धंस गई। आम रास्ते किनारे जमीन धंसने की जानकारी होते ही ग्रामीणों बगल स्थित गृहस्वामी समेत गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंचे डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने सचिव व प्रधान को ईंट व मिट्टी डलवाकर गड्ढा पटवाने का निर्देश दिया। जिले में चार दिन तक झमाझम बारिश हुई। गुरुवार को बारिश के दौरान राला गांव स्थित एक कुंए के जगत के पास की भूमि लगभग दस फिट धंस गई। आम रास्ते व कुंए के बीच धंसी जमीन को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। किसी ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर डीपीआरओ शुक्रवार की दोपहर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि आस-पास के चार घरों व शौचालय का पानी कुंए में जा रहा था। बारिश का पानी भी कुंए में...