Kausambi News: आभूषण बनाने के नाम पर हड़प लिया 140 ग्राम सोना
कौशाम्बी, नवम्बर 28 -- Kausambi News: भरवारी के पुरानी बाजार के एक कारोबारी का 140 ग्राम सोना पश्चिम बंगाल के कारीगरों ने हड़प लिया है। कारीगर आभूषण बनाने के लिए सोना लिए थे। अब न आभूषण दे रहे और न ही सोना लौटा रहे। पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भरवारी के पुरानी बाजार निवासी शिवम केसरवानी कारोबारी हैं। शिवम का आरोप है कि पश्चिम बंगाल के रहने वाले मोईन मलिक के भाई आफताब मलिक, निजाम मलिक व शैफुद्दीन लंबे समय से भरवारी में रहकर आभूषण बनाने की कारीगरी करते हैं। तीन साल पहले शिवम ने कारीगरों को आभूषण के लिए 140 ग्राम सोना दिया था।शिवम का कहना है कि काफी समय बीतने के बाद भी न तो सोना वापस किया जा रहा है, न ही आभूषण दिया जा रहा है। इंस्पेक्टर कोखराज आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर पर केस दर्जकर लिया गया है। इसके पहले दोनों पक्षों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.