Kausambi News: आठ सूत्रीय मांगो को लेकर सकिपा ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
कौशाम्बी, अगस्त 25 -- Kausambi News: समर्थ किसान पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद आठ सूत्रीय ज्ञापन एडीएम ओम प्रकाश गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन में बारिश से हुए जलभराव की समस्या दूर कराने, बारिश में गिरे मकानों के एवज में गरीबों को आवास उपलब्ध कराने और घाटमपुर टंकी से बंद जलापूर्ति जल्द शुरू कराने की मांग की गई। साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों में सर्पदंश की दवा उपलब्ध कराने, बिजली के खंभों में करंट उतरने पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था करने और पशुओं का टीकाकरण कराने की मांग उठाई गई। मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि जलभराव से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इससे बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव कराया जाए। नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों को जल संकट से बचाव के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.