कौशाम्बी, नवम्बर 15 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। पश्चिमशरीरा क्षेत्र के परसिया गांव निवासी एक राज मिस्त्री के मकान में रविवार दोपहर संदिग्ध दशा में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से 1.80 लाख रुपया नकद समेत लाखों रुपये कीमत का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के पास अब शरीर पर पहने कपड़ों के सिवा कुछ नहीं बचा पाया है।परसिया गांव निवासी राहुल कुमार राज मिस्त्री का काम करता है। रविवार सुबह खाना खाने के बाद वह काम पर चला गया। दोपहर बाद उसकी पत्नी सुमिता देवी बकरियों को चराने के लिए खेत की ओर चली गई। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखे कपड़े, बिस्तर, अनाज समेत अन्य जरूरी सामान धू-धूकर जलने लगे। घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग...